किसानों की खाद पर डाका? कोटवा में 65 बोरी यूरिया बरामद, दो गिरफ्तार

कोटवा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 बोरी यूरिया खाद जब्त की है. इस अवैध भंडारण के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब खाद की कालाबाजारी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

Motihari Illegal Urea: कोटवा थाना क्षेत्र के डुमरा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 बोरी यूरिया खाद जब्त की है. आरोप है कि खाद का अवैध भंडारण कर चोरी-छिपे बिक्री की जा रही थी. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप

गुप्त सूचना पर गोदाम में छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरा चौक से आगे स्थित रंजय शाह की दुकान के गोदाम में बड़ी मात्रा में यूरिया खाद छिपाकर रखी गई है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने गोदाम में छापेमारी की.

कार्रवाई के दौरान गोदाम से 65 बोरी यूरिया बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया.

दो आरोपित गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान—

  • मैनेजर राय, पिता बाली राय, निवासी जगती जमुनिया
  • रंजय शाह, पिता राम सुंदर शाह, निवासी धूसूकपुर

के रूप में हुई है.

दस्तावेजों की हो रही जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद यूरिया के भंडारण और बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि खाद का स्टॉक कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था.

कालाबाजारी नेटवर्क की होगी जांच

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही कृषि विभाग से भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि किसानों के लिए निर्धारित खाद की कहीं कालाबाजारी तो नहीं की जा रही थी.

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivam

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >