एसडीओ ने जन कल्याण शिविर का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Motihari Jan Kalyan Camp: कोटवा प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित जन कल्याण शिविर का सदर एसडीओ निशांत सीहरा ने निरीक्षण किया. उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और समस्याओं का समाधान कराने की अपील की. जानिए खबर विस्तार से…

मोतिहारी के कोटवा से शिवम कुमार की रिपोर्ट

Motihari Jan Kalyan Camp: प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के दूसरे दिन सदर एसडीओ निशांत सीहरा निरीक्षण के लिए पहुंचे. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं एवं दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली.

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने उपस्थित लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

स्वास्थ्य जांच कराने के लिए किया प्रेरित

एसडीओ निशांत सीहरा स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्वयं अपना ब्लड प्रेशर जांच कराया. उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को आम जनता तक सरल और सुगम तरीके से पहुंचाना है.

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान बीडीओ चिरंजीवी पांडेय, सीओ मोनिका आनंद, कृषि पदाधिकारी विकास कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याएं दर्ज कराईं.

यह भी पढ़ें: 300 दिनों से लंबित मामलों पर एसपी सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >