Motihari Jan Kalyan Camp: 7 जुलाई को पंचायत स्तर पर लगेगा विशेष शिविर, प्रशासन अलर्ट

Motihari Jan Kalyan Camp: बंजरिया प्रखंड की रोहिनिया पंचायत में 7 जुलाई को विशेष जन कल्याण शिविर आयोजित होगा. शिविर में आवास, राशन कार्ड, पेंशन समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा. जानिए खबर विस्तार से…

मोतिहारी के बंजरिया में राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari Jan Kalyan Camp: बंजरिया प्रखंड की रोहिनिया पंचायत में 7 जुलाई को आयोजित होने वाले विशेष जन कल्याण शिविर को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. शिविर की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने की.

Ai generated image

यह भी पढ़ें: सहयोग शिविर जाने से पहले ये 10 कागजात रखें साथ नहीं तो हो सकता है नुकसान

जनकल्याणकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि शिविर में पंचायत स्तर की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा. विशेष रूप से आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर जोर

Ai generated image

बीडीओ ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक ग्रामीणों को शिविर में पहुंचने के लिए जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए. साथ ही पंचायत कर्मियों को शिविर की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए.

पंचायत प्रतिनिधियों ने दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में रोहिनिया पंचायत की मुखिया प्रेमशीला देवी एवं मुखिया पति दिलीप मुखिया ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में पंचायत सचिव दिलीप कुमार, आवास पर्यवेक्षक अनूप कुमार, पंचायत रोजगार सेवक धीरज कुमार सहित प्रखंड एवं पंचायत के अन्य कर्मी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े: छतौनी चेन स्नैचिंग का बड़ा खुलासा, कटिहार से 20 ग्राम सोने की चेन बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >