अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महावीर मंदिर में भव्य योग कार्यक्रम, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह हुए शामिल

Motihari International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मोतिहारी के महावीर मंदिर प्रांगण में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने योग को निरोग जीवन का आधार बताया. शहर के विभिन्न स्थानों पर भी योग शिविर आयोजित किए गए. जानिए खबर विस्तार से...

मोतिहारी से इन्तेजारुल हक की रिपोर्ट

Motihari International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मोतिहारी के महावीर मंदिर प्रांगण में पतंजलि द्वारा भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी, जानिए स्टेटस चेक करने से लेकर रजिस्ट्रेशन तक की पूरी प्रक्रिया

योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राधा मोहन सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की कला है. उन्होंने कहा कि निरोग जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए. योग मानसिक तनाव को कम करने के साथ शरीर को भी स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है.

प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र

योग शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. राधा मोहन सिंह ने लोगों से नियमित योगाभ्यास जारी रखने और अपने परिवार व समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं.

यह भी पढ़ें:डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जागरूकता अभियान तेज

सत्याग्रह पार्क में भी आयोजित हुआ योग कार्यक्रम

इधर नगर के सत्याग्रह पार्क में ब्रह्माकुमारी बनियापट्टी सेवा केंद्र की ओर से विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया. बीके पूजा और बीके विभा ने योगाभ्यास के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्वेत वस्त्रधारी भाई-बहनों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया.

मुंशी सिंह विद्यालय में भी लगा योग शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुंशी सिंह विद्यालय में भी बड़े पैमाने पर योग शिविर का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >