मोतिहारी: हरसिद्धि में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच के लिए बुलाई गई फॉरेंसिक टीम

Motihari Body Recovered: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में जैल मुरारपुर सरेह से पुलिस ने कोटवा निवासी एक युवक का शव पेड़ से लटका बरामद किया है.फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है. जानिए पूरी खबर…

हरसिध्दि से बृजकिशोर कुशवाहा की रिपोर्ट

Motihari Body Recovered: पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत जैल मुरारपुर सरेह में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने सरेह में शव को देखा,जिसके बाद यह बात तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.घटना की तुरंत सूचना स्थानीय हरसिद्धि थाना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.

मृतक की पहचान और कारणों की जांच 

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती छानबीन में मृतक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के फतुहा गांव निवासी युवक के रूप में हुई है.युवक का शव हरसिद्धि इलाके में कैसे पहुंचा और मौत किन परिस्थितियों में हुई,इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है.घटनास्थल पर किसी तरह के सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने नहीं आई है,जिससे मामला संदिग्ध बना हुआ है.

साक्ष्य जुटाने में लगी एफएसएल की टीम 

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर से एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की विशेष टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं.हरसिद्धि थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह आत्महत्या है या हत्या,इसका सटीक खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर सघन जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >