बंजरिया में नशामुक्त भारत अभियान आयोजित, नशे से दूर रहने का संदेश

Motihari Anti-Drug Campaign: पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ समाज बनाने की अपील की गई. जानिए खबर विस्तार से…

मोतिहारी के बंजरिया से राज निखिल की रिपोर्ट

Motihari Anti-Drug Campaign: बंजरिया प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव ने की. समारोह का उद्देश्य समाज को नशे की कुरीतियों से मुक्त कर स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण का संदेश देना था.

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों को नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई. सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, समाज तथा युवाओं को भी नशे से बचाने के लिए जागरूक करेंगे. वक्ताओं ने कहा कि किसी भी सकारात्मक बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है.

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं. यदि युवा नशे से दूर रहेंगे तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होंगे. उन्होंने पूर्वी चंपारण को नशामुक्त बनाने के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी

सांकेतिक तस्वीर (image source:pexels. Com)

कार्यक्रम में बीडीओ अजय कुमार प्रिंस ने भी लोगों को नशामुक्ति अभियान की जानकारी दी. इस दौरान नशे की लत से जूझ रहे लोगों की सहायता के लिए जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14446 के बारे में भी बताया गया और जरूरतमंद लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई.

मौके पर अजगरी मुखिया पति दीपक कुमार सिंह, प्रखंड प्रधान लिपिक विनोद कुमार, सुमित कुमार, सीता कुमारी, अनूप कुमार गुप्ता, अनिल बैठा, राजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, ज्योति कुमारी, रितेश कुमार, धीरज कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >