Motihari : वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुला मां का पट

या देवी सर्वभूतेषू मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सोमवार को मा का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.

Motihari :मोतिहारी. या देवी सर्वभूतेषू मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सोमवार को मा का पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया,शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ मां के दर्शन के लिए उमड़ने लगी. इसके पूर्व सुबह विभिन्न पंडालों से बेल्वा निमंत्रण को ले गाजे बाजे के साथ मां की डोली निकाली गयी,जहां बेल के वृक्ष से मां को आमंत्रित किया गया. यह अनुष्ठान देवी को धरती पर लाने व पूजा में भाग लेने के लिए एक निमंत्रण दिया जाता है. देवी को बेल का वृक्ष काफी प्रिय है. पंडल में देवी आने के बाद मां का वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ पट खोल दिया गया. पट खुलने के साथ शहर के सभी पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ गयी. कचहरी चौक, राजा बाजार, बलुआ चौक, चांदमारी दुर्गा मंदिर, स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर, बेली सराय दुर्गा मंदिर, राजेन्द्र नगर भवन दुर्गा मंदिर, अगरवा माई स्थान, श्रीकृष्णनगर तीसरा छठ घाट, मीना बाजार हनुमान मंदिर, साकम्भरी माता मंदिर, बेलही देवी, छतौनी बौद्धि स्थान, बरियारपुर दुर्गा चौक, रघुनाथपुर दुर्गा चौक, जानपुल, हेनरी बाजार, अवधेश चौक सहित सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गयी. इन स्थलों पर इस बार भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satendra prasad sat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >