ट्रेन में छात्रा के साथ छेड़खानी, एक धराया

मोतिहारी से चकिया अपने घर जा रही एक छात्रा के साथ ट्रेन में पांच मनचलों ने छेड़खानी की.

पीपराकोठी. मोतिहारी से चकिया अपने घर जा रही एक छात्रा के साथ ट्रेन में पांच मनचलों ने छेड़खानी की.जब युवती भयभीत होकर जीवाधारा स्टेशन पर ट्रेन से उतर भागने की कोशिश की तो पांचों ने उसे पकड़ बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह घायल हो गई. ग्रामीणों ने पांचों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसमें से चार भाग गये. एक को पकड़ जमकर धुनाई की. वहीं, पुलिस को सूचना देकर उसे सौंप दिया. पकड़ा गया युवक चकिया का आशीष कुमार बताया जाता है. जिसे जीआरपी पूछताछ के बाद मोतिहारी ले गया. युवती पंडित उगम पांडेय महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा बताई जाती है, जिसके सिर और मुंह पर गहरी चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए जीवाधारा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >