Raxaul News: नेपाल सीमा पर 17.56 लाख के मोबाइल पार्ट्स और कपड़े बरामद, पुलिस को देखते ही सामान छोड़ भागे तस्कर

नेपाल के पर्सा जिले में सशस्त्र पुलिस ने सीमा पार से लाए जा रहे 17.56 लाख रुपये के मोबाइल पार्ट्स और कपड़े बरामद किए हैं. पुलिस की गश्त के दौरान तस्कर सामान छोड़कर भाग गए.

Raxaul News: नेपाल के पर्सा जिले में सीमा क्षेत्र में सशस्त्र पुलिस ने भंसार छली कर अवैध रूप से नेपाल लाए जा रहे मोबाइल पार्ट्स और छिपाकर रखे गए विभिन्न प्रकार के कपड़े बरामद किए हैं. दो अलग-अलग कार्रवाई में बरामद सामान की कुल कीमत 17 लाख 56 हजार 990 रुपये बतायी गयी है. बरामद सामान को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वीरगंज भंसार कार्यालय में जमा कराया गया है.

पुलिस को देखते ही मोबाइल पार्ट्स छोड़कर भागे

सशस्त्र पुलिस के अनुसार, वीरगंज महानगरपालिका-1 के नैकाटोल क्षेत्र में सीमा सुरक्षा गुल्म सिर्सिया से तैनात पांच सदस्यीय मोबाइल टीम गश्त कर रही थी. इसी दौरान भारत की ओर से दो व्यक्ति सिर पर मोबाइल पार्ट्स लेकर नेपाल की तरफ आते दिखाई दिए.

पुलिस टीम को देखते ही दोनों व्यक्ति मोबाइल पार्ट्स छोड़कर मौके से फरार हो गए. तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से 6 लाख 98 हजार 450 रुपये मूल्य के मोबाइल पार्ट्स बरामद किए. बरामद मोबाइल पार्ट्स को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए वीरगंज भंसार कार्यालय में जमा कराया गया.

गोठ में भूसा रखने की जगह छिपाकर रखे थे कपड़े

दूसरी कार्रवाई पकाहामैनपुर गाउंपालिका-5 सबैठवा क्षेत्र में की गयी. यहां सशस्त्र पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि अवैध रूप से लाए गए कपड़ों को छिपाकर रखा गया है.

सूचना के आधार पर सीमा सुरक्षा गुल्म लहावरथरी से तैनात टीम ने कार्रवाई की. टीम ने गोठ में गाय-भैंस के भूसा रखने वाली जगह की तलाशी ली, जहां छिपाकर रखे गए विभिन्न प्रकार के कपड़े बरामद किए गए. बरामद कपड़ों की कीमत 10 लाख 58 हजार 540 रुपये बतायी गयी है.

दोनों जगहों से 17.56 लाख का सामान बरामद

सशस्त्र पुलिस के मुताबिक, दोनों कार्रवाई में बरामद सामान का कुल मूल्य 17 लाख 56 हजार 990 रुपये है. इसमें नैकाटोल क्षेत्र से 6 लाख 98 हजार 450 रुपये के मोबाइल पार्ट्स और सबैठवा से 10 लाख 58 हजार 540 रुपये के विभिन्न प्रकार के कपड़े शामिल हैं.

बरामद कपड़ों को भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए वीरगंज भंसार कार्यालय, पर्सा को सौंप दिया गया है.

सीमा पर भंसार छली के खिलाफ निगरानी जारी

सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 13 गण हेडक्वार्टर पर्सा के सूचना अधिकारी सशस्त्र पुलिस नायब उपरीक्षक प्रकाशचंद्र भट्ट ने बरामदगी की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बरामद सामान को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित भंसार कार्यालय में जमा कराया गया है.

सशस्त्र पुलिस ने बताया कि सीमा क्षेत्र में भंसार छली और अवैध ओसार-पसार को नियंत्रित करने के लिए नियमित गश्त और निगरानी जारी है. सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए आगे भी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >