Motihari: फेनहारा. स्थानीय भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह रविवार को अपना प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव के तीन सड़क और दो पुलिया का शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत प्रखंड के कुल तीन सड़कें शामिल है, जिसमें फेनहारा हाजी फरजंद हाई स्कूल चौक से रूपौलिया तक दूसरा फेनहारा बाजार से रतनवा चौक तक तीसरा पिपरा गांव से रतनवा चौक तक लगभग 15 करोड़ की लागत और मारपा कोठी लोहिया पुलिया का निर्माण और दूसरा मनकरवा गांव से पताही जाने वाली सड़क पर कछुआ नदी पर पुलिया का लगभग 12 करोड़ रुपए के लगाता से निर्माण करने को लेकर विधायक ने शिलान्यास किया. वही विधायक ने कहा कि बिहार की एनडीए की सरकार ने विकास की नई पहचान दी है. हर तरफ विकास ही विकास हो रहा है सड़कों का जाल बिछ रही है. मौके पर रविंद्र तिवारी. रंजन तिवारी, रंजित प्रसाद,पप्पू सिंह, चुन्नू सिंह, शंभू सिंह, बृजेश गुप्ता, अरुण तिवारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
