बंजरिया में शिक्षक शमशाद आलम की हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले विधायक, न्याय का दिया भरोसा

मोतिहारी के सिसवा उर्दू उच्च विद्यालय के शिक्षक शमशाद आलम की हत्या के बाद इलाके में शोक है. नरकटिया विधायक विशाल कुमार ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है.

Motihari News: सिसवा उर्दू उच्च विद्यालय के शिक्षक शमशाद आलम की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. शनिवार को नरकटिया विधायक विशाल कुमार सिसवा शाहबाज टोला स्थित मृतक के आवास पर पहुंचे. उन्होंने मृतक के पिता मो. रफीस समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना पर संवेदना व्यक्त की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया.

Banjaria News: शमशाद आलम के परिजनों से मिले विधायक

विधायक विशाल कुमार ने मृतक के घर पहुंचकर शमशाद आलम के पिता मो. रफीस और अन्य परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना को लेकर जानकारी ली.

विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले में हरसंभव सहयोग किया जाएगा. शिक्षक की हत्या के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में व्याप्त आक्रोश के बीच विधायक के पहुंचने को लेकर ग्रामीणों की भी नजर रही.

निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग

विधायक ने पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से शमशाद आलम हत्याकांड की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराने की मांग की. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जानी चाहिए.

इसके साथ ही विधायक ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी रखी. उन्होंने प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई करने की बात कही.

पिता ने जताया पुलिस-प्रशासन पर भरोसा

मृतक के पिता मो. रफीस ने विधायक विशाल कुमार और एसपी स्वर्ण प्रभात की कार्यशैली पर भरोसा जताया. उन्होंने मामले में जल्द न्याय मिलने की उम्मीद व्यक्त की.

शिक्षक शमशाद आलम की हत्या के बाद से परिवार के साथ स्थानीय ग्रामीण भी आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इससे पहले ग्रामीणों की ओर से कैंडल मार्च भी निकाला गया था.

सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद

विधायक के मृतक के घर पहुंचने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे. मौके पर कमर आजम, संतोष सिंह, सुबोध कुमार, रामप्रवेश चौरसिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

स्थानीय लोगों ने भी घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की. अब लोगों की नजर पुलिस जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: नरकटियागंज में गर्भ में मृत बच्चे को निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने निजी क्लीनिक में किया हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >