मोतिहारी जॉब: 1 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 20 कंपनियां करेंगी 1500 युवाओं का चयन

पूर्वी चंपारण के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! मोतिहारी में 1 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होगा. 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों के लिए 20 कंपनियां 1500 नौकरियों का अवसर लेकर आ रही हैं.

Motihari Job Fair 2026: पूर्वी चंपारण के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जिले के मोतिहारी स्थित जिला नियोजनालय परिसर में 1 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इस जॉब फेयर में करीब 20 प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और इंटरव्यू के जरिए 1500 युवाओं का चयन करेंगी. खास बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे.

20 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका

जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि रोजगार मेले की तैयारी अंतिम चरण में है. इस मेले में राज्य और देश की कई नामी निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी. कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगे.

रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाली प्रमुख कंपनियों में विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डेस्टस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सीआईईएल सॉल्यूशन, मदरसन ऑटोमोटिव, स्वतंत्रता माइक्रोफाइनेंस, एचएसएन टेक्नोलॉजी, रॉयल एनफील्ड शोरूम और आरसी होंडा शामिल हैं.

8वीं पास से ग्रेजुएट तक को मिलेगा अवसर

इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर उपलब्ध रहेंगे.

योग्यता के अनुसार 8वीं पास, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट अभ्यर्थी अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार विभिन्न कंपनियों के काउंटर पर जाकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं.

बायोडाटा और दस्तावेज साथ लाना होगा

रोजगार मेले में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपडेटेड बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा. बिना आवश्यक दस्तावेज के चयन प्रक्रिया में भाग लेना मुश्किल हो सकता है.

QR कोड से होगा रजिस्ट्रेशन

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए श्रम संसाधन विभाग ने QR कोड के माध्यम से डिजिटल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है. उम्मीदवार पहले से पंजीकरण कर मेले में आसानी से भाग ले सकते हैं.

यदि किसी अभ्यर्थी को पंजीकरण या रोजगार मेले से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो वह विभाग के हेल्पलाइन नंबर 72618 12816 पर संपर्क कर सकता है.

यह भी पढ़ें: मनरेगा कार्यों में पिछड़े प्रखंडों पर डीडीसी सख्त, पीओ को एक सप्ताह का अल्टीमेटम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul haq

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >