Motihari: लोजपा (रा) के जिला कार्यकारिणी व प्रखण्ड अध्यक्षों की हुई बैठक

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठन जिला रक्सौल के जिला कार्यकारिणी व प्रखंड अध्यक्षों की बैठक नवकठवा स्थित जिला कैंप कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गयी.

Motihari: रामगढ़वा. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संगठन जिला रक्सौल के जिला कार्यकारिणी व प्रखंड अध्यक्षों की बैठक नवकठवा स्थित जिला कैंप कार्यालय में मंगलवार को आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजदेव पासवान ने की. बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए बूथ स्तर पर कमेटी गठित करने व सुगौली विधानसभा क्षेत्र के सुगौली एवं रामगढ़वा प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में ग्यारह सदस्यीय कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया. इसकी जिम्मेवारी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों को देते हुए जिलाध्यक्ष श्री पासवान ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर कमिटी का गठन करके सदस्यों का नाम, पता व सभी का संपर्क नंबर के साथ सूची जिला कार्यालय में जमा कराया जाय. कमिटी गठन करने की जिम्मेवारी टिंकू मिश्र, रमेश कुमार, लालाबाबू पासवान, डॉ रवि शंकर तिवारी, रत्नेश सहनी, विक्रम हाजरा, कमलेश झा, रामजी पासवान, नागेश्वर प्रसाद निराला, रामनाथ प्रसाद कुशवाहा, अमित कुमार चौरसिया, इन्द्र कुमार पटेल, लाल बाबू सिंह आदि को दी गई. मौके पर कार्यालय प्रभारी आलोक श्रीवास्तव, अर्जुन गिरी, शेख बेचू, भोला पासवान, चंद्रदीप पासवान, अजीत पासवान, बद्री पासवान, दीपक भारती, मुनी देवी, शीला देवी एवं चंद्रावती देवी सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >