Motihari: मेडिएशन फार द नेशन की सफलता में वकील अग्रणी भूमिका निभायें : एडीजे

मिडिएशन फॉर द नेशन ” 90 दिवसीय अभियान को सफल बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

Motihari: मोतिहारी . मिडिएशन फॉर द नेशन ” 90 दिवसीय अभियान को सफल बनाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. लिटिगेंट अपने वकील पर पुरा भरोसा करते हैं वकील अपने लिटिगेंट को मिडिएशन फार द नेशन का फायदा से अवगत करावें व इसे सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभायें. गुरुवार को जिला विधिज्ञ संघ के कैफ़ी हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मेडिएशन फार द नेशन 90 दिवसीय अभियान को संबोधित करते हुए एडीजे सह समन्वयक मुकुंद कुमार ने कही. जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव ने उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया तथा अभियान को सफल बनाने में भरपुर सहयोग करने का आश्वासन दिया. बैठक को एडीजे रेश्मा वर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पुनित कुमार तिवारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी रामाकांत पाण्डेय, सतेन्द्र मिश्र,हरेश वर्मा, विमलेश्वर तिवारी ने संबोधित किया मौके पर सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >