Motihari: गले में फंदा लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या

मठलोहियार पंचायत के वार्ड नंबर 11 मलाही टोला गांव में शनिवार की शाम एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

Motihari: हरसिद्धि . थाना क्षेत्र के मठलोहियार पंचायत के वार्ड नंबर 11 मलाही टोला गांव में शनिवार की शाम एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतका सुषमा देवी (25 वर्ष) मठलोहियार मलाही टोला वार्ड नंबर 11 निवासी नितेश पटेल की पत्नी थी. परिवार में कुछ आपसी मनमुटाव को लेकर के मृतका ने आत्महत्या की. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना पाकर एसआई संतोष कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस ने ही शव को फंदे से नीचे उतारा और जांच उपरांत पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करा कर शव परिजन को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं है. आवेदन प्राप्त होते ही कार्रवाई की जाएगी. तब तक अनुसंधान जारी है. बताया जाता है कि मृतका को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिसमें एक लड़की दो साल तथा एक लड़का एक साल का है. परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >