Motihari: मंजू साह बने जिला उपाध्यक्ष

कौड़िहार निवासी राजद नेता मंजू साह को पार्टी के द्वारा दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

Motihari: रक्सौल. प्रखंड क्षेत्र के कौड़िहार निवासी राजद नेता मंजू साह को पार्टी के द्वारा दूसरी बार जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. राजद के प्रदेश महासचिव सुरेश यादव के नेतृत्व में पार्टी प्रमुख के दिशा-निर्देश पर शिवहर जिलाध्यक्ष मंजूर आलम खान ने रक्सौल के कौड़िहार निवासी मंजू साह को मोतिहारी जिला का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. इनके इस मनोनयन पर राजद नेता रामबाबू यादव, सुरेश यादव, प्रो. जय प्रकाश नारायण यादव, कपिलदेव राय, सुभाष यादव, अमरूद सिंह, असलम शमसेर देवान, अजय सिंह, रवि मस्करा, सौरंजन कुमार यादव, मदन प्रसाद गुप्ता, प्रमोद राय, विजय यादव सहित अन्य ने हर्ष व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >