Motihari: भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन

भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा के तत्वावधान में रविवार को भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभार में किया गया.

Motihari: मोतिहारी. भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा के तत्वावधान में रविवार को भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज के सभार में किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि डॉ शिरिश मिश्र, विशिष्ट अतिथि जगत नारायण प्रसाद, डॉ हेना चंद्रा, लालबाबू साह प्राचार्य एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज, धीरा गुप्ता, अध्यक्ष शिवकिशोर सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान शाखा सचिव मणिषा प्रसाद आर्या द्वारा परिषद का परिचय कराया गया. वहीं शाखा संरक्षक पुण्यदेव प्रसद यादव ने भारत को जानो प्रतियोगिता का परिचय एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला.कार्यक्रम दो पालियो में आयोजित की गयी. सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती शिशु निकेतन, द्वितीय स्थान एमजेके गर्ल्स इंटर कॉलेज तथा तृतीय स्थान सौरभ पब्लिक स्कूल को मिला. वहीं जूनियन वर्ग में प्रथम स्थान ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान सरस्वती शिशु निकेतन एवं तृतीय सरस्वती शिशु निकेतन प्रेप स्कूल ने प्राप्त किया. कार्यक्रम में शाखा वित्त सचिव डॉ सतीश वर्मा, संयोजक सौरभ कुमार, धर्मेन्द्र मिश्र, डॉ कमलेश कुमार, संतोष कुमार रौशन शामिल थे. मंच का संचालन प्रो. अमित श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन डॉ धर्मेन्द्र मिश्र ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >