Motihari: मोतिहारी. बिहार महिला सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टीम में पूर्वी चंपारण की खुशी गुप्ता का चयन हुआ है. खुशी शहर के शास्त्री नगर भवानीपुर जिरात निवासी मनोज कुमार गुप्ता की पुत्री हैं और लगातार तीन वर्षो से बिहार टीम के लिए खेल रही हैं. इससे पहले वे बिहार अंडर-19 टीम का कप्तान रह चुकी हैं.वे 8 से 19 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में होने वाले मैच के लिए रवाना हो गयी हैं. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा जारी 15 खिलाड़ियों की सूची में खुशी का नाम 14 वें नंबर पर है. पहले दिन का मैच बिहार बनाम बड़ौदा व दूसरे दिन का मैच बिहार बनाम गुजरात के बीच होगा. इधर खुशी के टीम में चयन होने पर खेल प्रेमियाें ने हर्ष व्यक्त किया है और बेहतर खेलने के लिए प्रेरित किया है. खुशी की मां बेबी कुमारी शिक्षिका हैं और शुरू से बेहतर मार्गदर्शन देती रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
