Motihari : किसानों को दी गयी फील्ड वाटर ट्यूब की जानकारी

कनछेदवा गांव में समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

Motihari : हरसिद्धि. प्रखंड के कनछेदवा गांव में समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान के द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान जलवायु परिवर्तन व धान की खेती के दौरान जल प्रबंधन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए किसानों को फील्ड वाटर ट्यूब के उपयोग और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई.कार्यक्रम में संस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि फील्ड वॉटर ट्यूब एक अत्यंत सरल और उपयोगी तकनीक है, जिससे किसान धान की खेती के दौरान खेत में मौजूद जल की सटीक गहराई को माप सकते हैं. इसके उपयोग से जल की बर्बादी रोकी जा सकती है और फसल की पैदावार में सुधार होता है. किसान नरेंद्र ने बताया कि उन्होंने पिछले साल अपनी धान की खेती में फील्ड वॉटर ट्यूब का इस्तेमाल किया. इससे पहले वे हर 5-6 दिन में सिंचाई किया करते थे. इस तरीके से उन्होंने एक बार सिंचाई कम कर दी, जिससे न केवल पानी बचा बल्कि मेहनत की भी बचत हुई. उनकी फसल की उपज पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है. फील्ड वाटर ट्यूब खेत में फसल के लिए जल उपलब्धता मापने का एक आसान और सस्ता तरीका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ajit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >