मोतिहारी: HIV से बचाव के लिए जागरूकता अभियान तेज, जांच से दवा तक एक ही कैंप में मिल रही सुविधा

पूर्वी चंपारण में HIV/AIDS को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें निःशुल्क जांच, परामर्श और दवाएं एक ही स्थान पर मिल रही हैं. यह अभियान युवाओं और किशोरों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है.

Motihari News: मोतिहारी.  राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तत्वावधान में पूर्वी चंपारण में HIV/AIDS को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. स्वीकृत माइक्रो प्लान के तहत जिले में लगातार इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में जागरूकता के साथ जांच, परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध करायी जा रही हैं. अभियान के तहत HIV/AIDS से बचाव और रोकथाम को लेकर आम लोगों के साथ युवा वर्ग और किशोरों को भी जागरूक किया जा रहा है.

बैठक में शामिल स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारीगण

10 सितंबर तक चलेगा Intensified IEC 3.0 अभियान

आरोग्य सदन स्वास्थ्य समिति में सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार की अध्यक्षता में जिले के संबंधित अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. संजीव ने बताया कि HIV/AIDS जागरूकता के लिए Intensified IEC 3.0 कैंपेन चलाया जा रहा है. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के निर्देश के अनुसार यह अभियान 10 सितंबर तक चलेगा.

इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप में कई जांच मुफ्त

जिले में चल रहे इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप के तहत लोगों को कई स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त उपलब्ध करायी जा रही हैं. शिविरों में HIV, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, टीबी, एनीमिया, ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन समेत अन्य जांच की जा रही है. जांच के साथ लोगों को परामर्श और आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है.

रैली और नुक्कड़ नाटक से किया जा रहा जागरूक

जिला प्रभारी पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने बताया कि HIV/AIDS से बचाव के उपायों को लेकर विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. इसके लिए जागरूकता रैली, पोस्टर, बैनर, रेड रिबन क्विज और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसका उद्देश्य आम लोगों तक HIV/AIDS से जुड़ी सही और संपूर्ण जानकारी पहुंचाना है.

युवाओं और किशोरों पर भी विशेष फोकस

अभियान के दौरान युवा वर्ग और किशोरावस्था से गुजर रहे बच्चों को भी HIV/AIDS से संबंधित जानकारी दी जा रही है. लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों और उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता के माध्यम से HIV/AIDS के संक्रमण से बचाव को बढ़ावा दिया जा सकता है.

गर्भवती महिलाओं को भी दी जाएगी जरूरी जानकारी

कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं और ANC सेवाएं प्राप्त करने वाली महिलाओं के बीच HIV और सिफलिस की जानकारी पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा HIV/AIDS रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2017 के बारे में जागरूकता बढ़ाने की योजना है. Break Free Application के प्रचार-प्रसार के माध्यम से ऑनलाइन HIV मौखिक आकलन और रिस्क असेसमेंट टूल के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

हेल्पलाइन 1097 और उपलब्ध सेवाओं की दी जाएगी जानकारी

अभियान के तहत कंडोम, यौन संचारित संक्रमण सेवाओं सहित राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध अन्य सेवाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी. साथ ही राष्ट्रीय एड्स टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 के उपयोग के प्रति भी जागरूक किया जाएगा. राज्य, जिला, प्रखंड और ग्राम स्तर पर विभिन्न सरकारी विभागों और प्रशासनिक इकाइयों के सहयोग से जागरूकता एवं HIV जांच को बढ़ावा देने की योजना है.

यह भी पढ़ें: बार-बार निर्देश के बाद भी नहीं सुधरे अधिकारी, DM ने 26 अंचलों का वेतन किया स्थगित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >