मोतिहारी. श्री नारायण सिंह कॉलेज में मंगलवार को हिंदी में हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया गया. इस अभियान की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवलकिशोर बैठा व शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के जिला संयोजक प्रो. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया. श्री नारायण सिंह कॉलेज एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 29 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाड़ा के दौरान इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर एसएनएस कोऑडिनेटर प्रो. अमित कुमार सातनकर, प्रो. सुरेश नारायण, प्रो. बृजकिशोर राम, सच्चिदानंद त्रिपाठी, डॉ निलकेश चौधरी, प्रो. नितेश कुमार, डॉ अनमीष कुमार, डॉ विक्रम सिंह, प्रो. सीके पांडेय, प्रो. गोवर्द्धन सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
