इस रूट पर 7 घंटे का रेल ब्लॉक, कई ट्रेनों का समय बदला, जल्दी देखें

मोतिहारी रेल रूट पर 5 अगस्त को 7 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान नरकटियागंज-पनियहवा रेलखंड पर कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की गई है.

Motihari Rail Route: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में रेलवे अवसंरचना को मजबूत करने और यात्रियों को सुरक्षित व बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में 5 अगस्त 2026 को नरकटियागंज जंक्शन–पनियहवा रेलखंड के हरिनगर और भैरोगंज स्टेशनों के बीच स्थित रेल पुल संख्या-322 पर कटिंग और कनेक्शन कार्य के लिए सात घंटे का ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इस दौरान कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.

इन ट्रेनों के समय में होगा बदलाव

रेल प्रशासन के अनुसार ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया है.

  • 04013 लौकहा बाजार–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल अपने निर्धारित समय से 120 मिनट (2 घंटे) की देरी से रवाना होगी.
  • 19038 बरौनी जंक्शन–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 60 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी.

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा नियंत्रित

ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनों को रक्सौल और नरकटियागंज के बीच नियंत्रित गति से चलाया जाएगा.

  • 19726 दरभंगा–खातीपुरा एक्सप्रेस को रक्सौल जंक्शन–नरकटियागंज जंक्शन के बीच 45 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा.
  • 15273 रक्सौल जंक्शन–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस भी इसी रेलखंड पर 45 मिनट नियंत्रित रहेगी.

यात्रियों से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों या 139 हेल्पलाइन के जरिए अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके.

विकास कार्य से मिलेगा बड़ा फायदा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस इंजीनियरिंग कार्य के पूरा होने के बाद रेल पुल और ट्रैक की संरक्षा और मजबूत होगी. इससे ट्रेनों का परिचालन अधिक सुचारु और समयबद्ध होगा. साथ ही भविष्य में इस रेलखंड पर अधिक ट्रेनों का सुरक्षित संचालन संभव हो सकेगा और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा.

यह भी पढे़ं: साइकिल से जा रहे पिता-पुत्र को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >