बंजरिया में फ्री डेंटल चेकअप कैंप, पायरिया और कैविटी के मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

मोतिहारी के बंजरिया प्रखंड में एक दिवसीय नि:शुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया. सैकड़ों ग्रामीणों को आधुनिक उपकरणों से जांच और मुफ्त दवाइयों का लाभ मिला.

Motihari News: पूर्वी चंपारण के बंजरिया प्रखंड के चैलाहां पकड़िया में शहर के प्रसिद्ध एपेक्स ब्राइट डेंटल क्लिनिक के सौजन्य से एक दिवसीय नि:शुल्क मुंह एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सैकड़ों बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के दांतों की आधुनिक उपकरणों से जांच की गई. जांच के बाद मरीजों को मुफ्त दवाइयां, टूथपेस्ट और ओरल केयर किट भी वितरित किए गए.

ग्रामीणों को मिला मुफ्त दंत परामर्श

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सक डॉ. रवि शंकर मिश्रा और अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नि:शुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना था.

डॉ. रवि शंकर मिश्रा और उनकी टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों के दांतों और मुंह की विस्तृत जांच की.

पायरिया और कैविटी के सबसे अधिक मरीज

शिविर में सबसे अधिक मरीज पायरिया, दांतों में सड़न (कैविटी), मसूड़ों से खून आने और टेढ़े-मेढ़े दांतों की समस्या से पीड़ित मिले. सभी मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार चिकित्सकीय सलाह दी गई और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं.

तंबाकू से दूर रहने की दी सलाह

डॉ. रवि शंकर मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मुंह और दांत बेहद जरूरी हैं. उन्होंने ग्रामीणों से गुटका, खैनी और तंबाकू जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने की अपील करते हुए बताया कि इनके सेवन से मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है.

उन्होंने लोगों को दिन में दो बार ब्रश करने और हर छह महीने में कम से कम एक बार दंत चिकित्सक से जांच कराने की सलाह भी दी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

शिविर को सफल बनाने में सुदामा भगत, अधिवक्ता विवेक राज मिश्रा, आशुतोष कुमार, आशिष कुमार, आदर्श कुमार तिवारी, सोनू कुमार, कुंदन कुमार और चंचल कुमार सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध नागरिकों का सहयोग रहा. ग्रामीणों ने इस पहल के लिए चिकित्सकों की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढे़ं: मोतिहारी: MGCUB में PG की रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग शुरू, 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajnikhil banjriya

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >