40 कर्मियों के खिलाफ होगी प्राथमिकी

40 कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. सभी के नाम को सूचीबद्ध कर दिया गया है.

मोतिहारी. लोक सभा चुनाव तैयारी के क्रम में लापरवाह 40 कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. सभी के नाम को सूचीबद्ध कर दिया गया है. डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि 40 ऐसे लोग हैं, जो बगैर किसी सूचना के प्रशिक्षण से गायब रहे. इनमें शिक्षक, पंचायत सचिव के अलावा अन्य विभागों के कर्मी हैं. कुछ ऐसे गायब रहने वाले कर्मी हैं, जिन्होंने अपनी अनुपस्थिति के संबंध में पहले सूचना दी थी. लेकिन 40 सूचीबद्ध वैसे कर्मी हैं, जो बगैर सूचना के गायब रहे. इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. इधर कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल अशोक कुमार सिंह सहित दो अभियंताओं से कार्य मेंं उदासीनता को ले स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. इवीएम वेयर हाउस के वरीय पदाधिकारी सह नगर आयुक्त सुमन सौरभ यादव, अनुपस्थित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई का निदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >