Motihari: मोतिहारी, डुमरियाघाट. पीपराकोठी से दिल्ली को जोड़ने वाले एनएच डुमरियाघाट व आसपास के क्षेत्रों में ट्रकों से डीजल चोरी करने व ट्रक संचालकों से अवैध तरीके से खरीद करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. विभिन्न जार में 390 डीजल बरामद कर 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष विवेक कुमार वालेन्दु कर रहे थे, जिनलोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुयी है उसमें रामपुर खजुरिया के रंजन कुमार यादव, अमरेन्द्र गिरि, लवकुश कुमार, बुलेट गिरि, आलोक गिरि, अखिलेश गिरि, संजय गिरि, भृगुन गिरि, दिलीप गिरि, विजय कुमार यादव आदि के खिलाफ डुमरियाघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अधिकांश डीजल के धंधेबाज रामपुर खजुरिया के बताये जा रहे है. एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर की गयी कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप है.
अनुमंडल के थानों का किया गया निरीक्षण
डुमरियाघाट थाना परिसर में चकिया डीएसपी, केसरिया इंसपेक्टर के साथ एसपी स्वर्ण प्रभात ने डुमरियाघाट थाना सहित विभिन्न थानों के कांडों की समीक्षा की. धीमी गति से अनुसंधान करने वाले अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया. कहा कि तथ्य के साथ कांडों के अनुसंधान में तेजी जाए और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, चुनाव के मद्देनजर फरार व संदिग्ध लोगों की सूची बनाकर सत्यापन के साथ कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया. कहा की किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
