'ऊपर तक जाता है हिस्सा...' मोतिहारी उत्पाद थाने के गेट पर ये कैसी उगाही? वायरल वीडियो ने मचाई खलबली

मोतिहारी उत्पाद कार्यालय के गेट पर परिजनों से पैसे लेने का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप, सहायक आयुक्त ने जांच के लिए टीम गठित की।

मोतिहारी उत्पाद थाना में पकड़े गए परिजन से मिलने पहुंचे लोगों से कथित तौर पर 100 रुपये की वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. वायरल वीडियो में मुख्य द्वार पर तैनात एक जवान कथित तौर पर परिजन से मुलाकात के बदले 100 रुपये देने की बात समझाते नजर आ रहा है. वीडियो में इस रकम का हिस्सा 'ऊपर तक जाने' का भी दावा किया जा रहा है. हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

गेट पर तैनात जवान पर 100 रुपये मांगने का आरोप

होमगार्ड के सामने टेबल पर रखा पैसा (वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट)

सहायक आयुक्त कार्यालय के मुख्य गेट पर आने-जाने वाले लोगों की जानकारी दर्ज करने के लिए होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. इसी दौरान बनाए गए बताए जा रहे वीडियो में एक व्यक्ति अपने पकड़े गए परिजन से मिलने के लिए कार्यालय पहुंचता दिखाई देता है. आरोप है कि गेट पर मौजूद जवान उससे अंदर जाकर मुलाकात कराने के नाम पर 100 रुपये की मांग करता है.

रकम का हिस्सा 'ऊपर तक' जाने का दावा

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति जवान को 100 रुपये देता है, जिसके बाद उसे परिसर के अंदर जाने की अनुमति मिलती है. वीडियो में कथित तौर पर वसूली का हिस्सा वरिष्ठ अधिकारियों तक जाने की बात भी कही गई है. इस दावे ने मामले की गंभीरता बढ़ा दी है.

सहायक आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

मामला सामने आने के बाद उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गया है. उत्पाद विभाग के अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा, "वीडियो की सत्यता की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि संबंधित जवान दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी." शुक्रवार यानी आज इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो होमगार्ड के जवानों को हटा दिया गया है.

यह भी पढे़ं:

रेसलिंग में स्वर्ण जीतकर किशलय कुमार ने बढ़ाया कॉलेज का मान, अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखायेंगे दम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >