स्कूल में लगी 'पर्यावरण की पाठशाला', बच्चों ने पौधे लगाए और जल बचाने का लिया संकल्प

मोतिहारी के कोटवा में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने जल संरक्षण और हरित पर्यावरण का संकल्प लिया।

Tree Plantation Program: मोतिहारी वन प्रमंडल के सहयोग से प्रखंड की बथना पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, सिरसियां वृत्ति टोला में शनिवार को 'पर्यावरण की पाठशाला' सह पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और भूजल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई.

पर्यावरण संरक्षण पर दिया गया विशेष जोर

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, अंधाधुंध वृक्षों की कटाई और अनियोजित विकास के कारण कई वनस्पतियां, पक्षी और वन्य जीव विलुप्ति के कगार पर पहुंच गए हैं. उन्होंने प्रकृति संरक्षण को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया.

भूजल संरक्षण की बताई जरूरत

प्रधानाध्यापक अवधेश रंजन ने लगातार गिरते भूजल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण और जलस्रोतों की सुरक्षा को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया.

जन्मदिन पर पौधा लगाने की अपील

कार्यक्रम में राज गुरु ने विद्यार्थियों से हर वर्ष अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं.

पौधारोपण कर लिया हरित पर्यावरण का संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. सभी ने जैव विविधता संरक्षण, जल बचाने और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण का सामूहिक संकल्प भी लिया.

इस अवसर पर कामता प्रसाद यादव, धीरेंद्र कुमार यादव, राजीव कुमार सिंह, मो. कमालुदीन, मनीषा कुमारी, सलोनी कुमारी सहित कई पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivam

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >