मोतिहारी. मोतिहारी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के ई-सेल द्वारा पंडित उगम पांडेय कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पंडित उगम पांडेय कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) कर्मात्मा पांडेय ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये उन्हें आत्मनिर्भर बनने और नए व्यावसायिक अवसरों को पहचानने में सहायता करते हैं. इस अवसर पर इंजीनियरिंग, के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नवनीत कुमार ने ई-सेल टीम को बधाई दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्रों के लिए नए अवसरों और क्षमताओं को उजागर करने का एक उत्कृष्ट मंच है. संकाय प्रभारी चंद्रशेखर सिंह चंदेल ने स्टार्टअप की अवधारणा, उसकी प्रक्रिया और इसके आर्थिक तथा सामाजिक प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों को उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं स्टार्टअप समन्वयक नवीन कुमार ने स्टार्टअप क्या है और यह क्यों जरूरी है? इस विषय पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बिहार सरकार की स्टार्टअप नीति और उससे मिलने वाले लाभों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्टार्टअप से जुड़े कई सवाल पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया. उन्होंने स्टार्टअप की चुनौतियों और अवसरों को समझने में गहरी रुचि दिखाई.इस कार्यक्रम में छात्र प्रतिनिधि कृष्णनंदन कुमार, बिट्टू कुमार और न्यायकमल की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने छात्रों की ओर से विचार व्यक्त किए और उद्यमिता को लेकर जागरूकता फैलाने में योगदान दिया. कार्यक्रम के अंत में छात्रों को उद्यमिता और स्टार्टअप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और इसे भविष्य के लिए उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमिता के प्रति जागरूकता बढ़ी और छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
