Motihari: कोटवा. थाना क्षेत्र के एनएच 27 बंगरा चौक के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान बंगरा गांव निवासी रामबाबू गिरि का 57 वर्षीय पत्नी राम दुलारी देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया गया कि रामदुलारी देवी सुबह करीब नौ बजे एन एच 27 के बगल में स्थित अपने आवास से निकलकर एन एच पार कर थी. उसी समय डुमरियाघाट के तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. ठोकर लगने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना को लेकर आधा घंटा एनएच जाम रहा. मौके पर एसआई कृष्णा श्री राय, डायल 112 के अधिकारी बालिस्टर सिंह,चालक राजेश कुमार सिंह द्वारा जाम हटाया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रत्युष कुमार विक्की ने बताया कि अज्ञात वाहन के पहचान के लिए अगल बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोटम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
