रक्सौल रेलवे स्टेशन पर गर्मी से बुर्जुग की मौत

रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर एक बुर्जुग व्यक्ति की अचनाक मौत हो गयी.

रक्सौल . स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर एक बुर्जुग व्यक्ति की अचनाक मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मौत की खबर मिलने के बाद गश्ती की टीम के सहायता से शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है. मृतक का फोटो आसपास के थाने में सर्कुलेट कर दिया गया है. इस मामले को लेकर रक्सौल जीआरपी थाना में एक यूडी केस दर्ज किया जा रहा है. इन सब के बीच स्वच्छ रक्सौल संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने बताया कि ऐसा हो सकता है कि तेज गर्मी के कारण बुर्जुग व्यक्ति की मौत हुई हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >