Motihari: नरकटिया विधानसभा बसपा प्रत्याशी सहित आठ का नामांकन रद्द

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर नरकटिया विधानसभा से आठ प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है.

Motihari: रक्सौल. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर नरकटिया विधानसभा से आठ प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है. मंगलवार को नामांकन पत्र की समीक्षा के दौरान कागजात में कमी देखे जाने के बाद आठ प्रत्याशियों का नोमिनेशन रद्द हुआ है. नरकटिया विधानसभा की निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समहर्ता रक्सौल रश्मि सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नामांकन पत्र जिन लोगों का अस्वीकृत हुआ है, उसमें ऑल इंडिया मजलीस-ए-इत्तेहादुल मुस्लेमिन पार्टी के मो. शमिमुल हक, निर्दलीय प्रत्याशी भरोस सिंह, बहुजन समाज पार्टी के मंजर नसीम सिद्दकी, सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के संजय राय, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) मनीष कुमार, आम आदमी पार्टी के ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, जनशक्ति जनता दल के मो. तौसिफूर रहमान व एक निर्दलीय प्रत्याशी डब्लू सिंह का नामांकन रद्द हुआ है. जबकि जिनका नोमिनेशन स्वीकृत हुआ है, उनमें राजद के शमीम अहमद, जदयू के विशाल कुमार, जनसुराज पार्टी के लालबाबू प्रसाद, निर्दलीय मो. हारून रसीद, निर्दलीय शमीम देवान, निर्दलीय उमर फारूख, निर्दलीय वशिष्ठ प्रसाद का आवेदन स्वीकृत हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >