शिक्षक दिवस पर स्कूलों में होगा लाइव प्रसारण, शिक्षा विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश

बिहार में शिक्षक दिवस 2026 मनाने की तैयारी तेज हो गई है. राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सीधा प्रसारण स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब वाले स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में किया जाएगा. शिक्षा विभाग ने इसे लेकर विस्तृत निर्देश जारी किए हैं.

Motihari News: मोतिहारी. शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री के निर्देशानुसार इस वर्ष मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण जिले के स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब से आच्छादित विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में किया जाएगा.

इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं.

Teacher's Day: स्मार्ट क्लास और ICT लैब में होगी व्यवस्था

विभाग के निर्देश के अनुसार, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब युक्त विद्यालयों में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में भी कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है. विभाग का उद्देश्य है कि राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षकों को मिलने वाले सम्मान का सीधा प्रसारण अधिक से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक देख सकें.

लाइव कार्यक्रम की फोटो पोर्टल पर करनी होगी अपलोड

शिक्षा विभाग ने लाइव प्रसारण की व्यवस्था को लेकर निगरानी भी बढ़ा दी है. निर्देश के अनुसार केवल प्रसारण की व्यवस्था करना पर्याप्त नहीं होगा. विद्यालयों को लाइव कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें शिक्षा विभाग के आधिकारिक ट्रैकर पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी.

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों में निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गयी है. इससे कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था और उसकी निगरानी दोनों सुनिश्चित हो सकेंगी.

उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित करेगी सरकार

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा. राज्य स्तरीय समारोह में शिक्षकों के सम्मान के इस गौरवपूर्ण क्षण को बिहार के अलग-अलग हिस्सों में छात्र और शिक्षक देख सकें, इसके लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है.

शिक्षा विभाग की ओर से तकनीक के माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम को विद्यालयों तक पहुंचाने की पहल की गयी है. इससे विद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षक भी शिक्षक सम्मान समारोह से सीधे जुड़ सकेंगे.

यह भी पढ़ें: सावन खत्म होते ही चंपारण में चढ़ा मटन का खुमार, मिट्टी की हांडी से देश-दुनिया तक पहुंचा स्वाद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >