Motihari: मेंटेनेंस के कारण सभी फीडरों में होगी कटौती

रक्सौल शहर और आसपास के इलाकों में आज रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

Motihari: रक्सौल . रक्सौल शहर और आसपास के इलाकों में आज रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. पावर सब-स्टेशन पीएसएस के जरूरी मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 7 बजे से 11 बजे तक सभी फीडरों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस दौरान अपने जरूरी काम समय से पहले निपटाने की अपील की है. विद्युत एसडीओ सुनील रंजन ने बताया कि विद्युत प्रणाली की सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए यह रखरखाव कार्य बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी खराबी से बचा जा सके. निम्नलिखित फीडरो से आपूर्ति होने वाली लाइन बाधित रहेगी, जिसमें टाउन 1 फीडर, टाउन 2 फीडर, टाउन 3 फीडर, रामगढ़वा फीडर, शीतलपुर फीडर, आइसीपी बियाडा फीडर और औद्योगिक फीडर की बिजली बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है और कहा है कि मेंटेनेंस का काम निर्धारित समय में पूरी कर ली जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >