Motihari: डीएसपी ने थाना का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

पताही थाना का गुरुवार को पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन द्वारा निरीक्षण किया गया

Motihari: पताही. स्थानीय थाना का गुरुवार को पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन द्वारा निरीक्षण किया गया. इस दौरान डीएसपी ने थाना के मालखाना, हाजत, कंप्यूटर कक्ष, बैरक, भवन का निरीक्षण किया. इसके उपरांत थानाध्यक्ष बबन कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इसके बाद थाना के सभी कांडों का बारी-बारी से जांच किया एवं कांड के आईओ को समय से कांडों का निष्पादन करने के साथ फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. डीएसपी ने थानाध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को थाना क्षेत्र में लगातार गश्त करने, शराब बरामद करने, लंबित वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. मौके पर दारोगा अजय कुमार, रीना कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >