Motihari:केसरिया. दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष उदय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में साफ निर्देश दिया गया कि डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इसके उल्लंघन पर डीजे जब्त कर पूजा समिति व संचालक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी. साथ ही कलश यात्रा व विसर्जन के दौरान धारदार हथियार का प्रदर्शन भी पूरी तरह वर्जित रहेगा.बैठक में बीडीओ कुमुद कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था का पर्व है, ऐसे में सभी को दूसरों की भावनाओं का भी ख्याल रखना चाहिए. वहीं पुलिस निरीक्षक नीरज कुमार ने कहा कि प्रत्येक पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए. इसके लिए सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र और प्राथमिक उपचार की अनिवार्य व्यवस्था रहे. थानाध्यक्ष ने कहा आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की. मौके पर विजय जायसवाल, हरिकिशोर सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, चुन्नू सिंह, अवनीश कुमार उर्फ चूमन पाठक, मुखिया अशोक कुमार, समेत विभिन्न पूजा समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, डीजे संचालक व प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
