बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से एक की मौत

थाना क्षेत्र के चकनिया गांव के समीप बूढी गंडक नदी में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.

पिपरा . थाना क्षेत्र के चकनिया गांव के समीप बूढी गंडक नदी में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक उक्त गांव निवासी वीरेंद्र राय पिता रामेश्वर राय है.पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. ग्रामीणों के अनुसार वीरेन्द्र राय गुरुवार की शाम भैस को नहलाने बूढ़ी गंडक नदी गये थे. जहां डूबने से उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि सूचना पर जंगली देवी घाट किनारे नदी में तैर रहे शव को बरामद कर लिया. बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >