Motihari: कृषि विकास मेले में पौधा व पिकल्स काउंटर पर खरीदारी के लिए लगी भीड़

कृषि उत्पाद के स्टॉलों पर दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ रही.

Motihari: मोतिहारी. महात्मा गांधी प्रेक्षा गृह राजा बाजार मोतिहारी में आयोजित दो दिवसीय सम्मान समारोह सह कृषि ,पशुधन व मात्स्यिकी विकास मेले में सड़क किनारे लगाए गए कृषि उत्पाद के स्टॉलों पर दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ रही. मुख्य द्वार पर लगा कृष्ण पिक्लस, मदर डेयरी, किसान चाची, वन एंड पर्यावरण विभाग, जीविका दीदी, आत्मा,उद्योग केन्द्र, पशुपालन विभागों समेत अन्य विभाग के स्टॉल आकर्षण के केंद्र रहे. जिला उद्यान विभाग के तहत दर्जन भर नर्सरियों के स्टॉल जैसे नींबू,अमरूद,आम,लीची सहित अन्य प्रजाति के पौधों की खरीदारी लोग खूब कर रहे हैं. कृषि से जुड़े लोग स्टॉल पर लगे कृषि यंत्र की जानकारी ले रहे थे. वहीं मछली पालन करने वाला मछली के लगे स्टॉल पर जाके अपनी समस्या की समाधान पूछ रहे थे. हाथ से बनाए हुए लकड़ी के सजाने वाले वस्तु आकर्षण का केंद्र बना हुआ था.केंद्रीय कारा के स्टॉल पर कैदियों के हास्य शिल्प की सामग्री भी लगी हुई थी. कैदियों द्वारा बनाए गए गमला स्टैंड, लेडीज बैग, थैला से लेकर हसुआ व खुरपी भी मौजूद थे.केंद्रीय डॉ राजेंद्र प्रसाद कृषि वीवी पूसा के तहत कई स्टाल लगाए गए थे. उन स्टालों पर मूली, सिंघाड़ा, धनिया, मेथी, मखाना आदि के न्यूनतम बीज का डेमो किसानों के लिए लगाए गए थे.

कृष्णा पिक्लस के आचार की खुशबू लोगों को खूब ललचा रही थी. गोवर्धन सिंह यादव ने बताया कि स्टॉल सुबह 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रह रहा है.इधर किसान चाची के स्टाॅल पर लोग आचार बनाने की जानकारी ले रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >