Motihari : प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने को ले कांग्रेसियों की बैठक

कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की मोतिहारी रैली को लेकर ढाका एवं घोडासहन प्रखंड के कांग्रेस जनों की संयुक्त बैठक ढाका में हुई.

सिकरहना. कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की मोतिहारी रैली को लेकर ढाका एवं घोडासहन प्रखंड के कांग्रेस जनों की संयुक्त बैठक ढाका में हुई. अध्यक्षता ढाका प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं नगर सभापति इमतेयाज अख्तर ने की. श्री अख्तर ने बताया कि 26 सितंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा का मोतिहारी आगमन हो रहा हैं. इसको लेकर कांग्रेस जनों में जबरदस्त उत्साह है. बैठक में हर घर अधिकार रैली को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक संख्या में ढाका विधानसभा क्षेत्र से लोगों को मोतिहारी ले जाने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में शामिल कांग्रेस जनों ने पूरे जोश एवं जज्बे के साथ रैली को सफल बनाने के लिए हामी भरी. चंपारण की धरती पर पहली बार आ रही प्रियंका गांधी वाड्रा के पुरजोर स्वागत के लिए ढाका विधानसभा की जनता उत्साहित है. बड़ी संख्या में लोग ढाका विधानसभा से रैली में शिरकत करेंगे. बैठक में डॉ अफ़रोज़ आलम, राम प्रिय मिश्र, सुनील कुमार झा, शादाब आलम, मिस्बाहुल हक, सचिदानंद पटेल, राम चरण राय, राम जपु सिंह, रमाकांत सिंह, परवेज आलम, शमीम खान, काजिम हुसैन सहित कांग्रेस जन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >