मोतिहारी सिविल कोर्ट में 61 परिचारक पदों पर बहाली, 3 अगस्त तक करें आवेदन

मोतिहारी सिविल कोर्ट में परिचारक के 61 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर है. 10वीं पास युवा 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती एक वर्ष के अनुबंध पर होगी.

Motihari News: मोतिहारी सिविल कोर्ट में नौकरी करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पत्र के आलोक में पूर्वी चंपारण जिला नियोजनालय (युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग) ने सिविल कोर्ट में 61 परिचारक पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 3 अगस्त तक जिला नियोजनालय में आवेदन जमा कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

Motihari News: एक वर्ष के अनुबंध पर होगी नियुक्ति

जिला नियोजन पदाधिकारी अंकित राज ने बताया कि यह नियुक्ति पूरी तरह एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएगी. भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए कार्यालय के कर्मियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है. निर्धारित समयसीमा के भीतर ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.

भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें

  • पद का नाम: परिचारक (Attendant)
  • कुल रिक्तियां: 61 पद
  • कार्यस्थल: सिविल कोर्ट, मोतिहारी
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अगस्त
  • नियुक्ति का प्रकार: एक वर्ष के अनुबंध (Contract) पर
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास
  • अनिवार्य पात्रता: बिहार का स्थायी निवासी, मानसिक रूप से स्वस्थ एवं अच्छा नैतिक चरित्र
  • यात्रा भत्ता: साक्षात्कार में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा
  • चयन प्रक्रिया: रिक्तियों से अधिक आवेदन मिलने पर लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी
  • साक्षात्कार: सभी मूल शैक्षणिक एवं आवश्यक प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा

10वीं पास अभ्यर्थियों को मिलेगा अवसर

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि योग्य अभ्यर्थियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा. अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में परीक्षा आयोजित कर मेरिट के आधार पर चयन होगा. अभ्यर्थियों को सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होने की सलाह दी गई है.

युवाओं से समय पर आवेदन करने की अपील

अंकित राज ने जिले के योग्य एवं इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर जिला नियोजनालय में आवेदन जमा करें. उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए न्यायालय में कार्य करने का अच्छा अवसर है और निर्धारित शर्तों का पालन करते हुए आवेदन करना आवश्यक है.

यह भी पढ़ें: पीलर की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Intejarul haq

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >