Motihari: मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों में खुजली की शिकायत

प्रखंड के बीपीएस हरनारायणा में शनिवार मध्याह्न भोजन के बाद अचानक कक्षा चार व पांच की छात्राओं को खुजली और शरीर में चकता होने की शिकायत हुई.

Motihari: चकिया. प्रखंड के बीपीएस हरनारायणा में शनिवार मध्याह्न भोजन के बाद अचानक कक्षा चार व पांच की छात्राओं को खुजली और शरीर में चकता होने की शिकायत हुई. सभी पीड़ित छात्राओं को आनन-फानन में पिपरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.जिसके बाद सभी प्रभावित छात्राओं को चकिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.जहां सभी का इलाज किया गया.फिलहाल सभी छात्राओं की हालत स्थिर बताई जा रही है.इस संबंध में विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजय पांडे ने बताया कि दोपहर मध्याह्न भोजन के बाद आठ छात्राओं ने खुजली तथा शरीर में चकता होने की शिकायत की, जिसके बाद सभी छात्राओं को चकिया स्थित अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया.जहां अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जाती है.पीड़ित छात्रा विधा कुमारी,निधि कुमारी, शिवानी आदि ने बताया कि शनिवार को मध्याह्न भोजन में उन सभी ने खिचड़ी और चोखा खाया, जिसके बाद पूरे शरीर में खुजली होने लगी तथा जगह-जगह चकता होने लगा.सभी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे.जहां इलाज के बाद शनिवार शाम सभी बच्चों को घर भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >