Motihari: बाल मंत्री और मीना मंच के सदस्यों का हुआ शपथ -ग्रहण

उच्च मध्य विद्यालय,राजेपुर में बाल संसद और मीना मंच का गठन शनिवार को हुआ.जिसमें बाल मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.

Motihari:तेतरिया. उच्च मध्य विद्यालय,राजेपुर में बाल संसद और मीना मंच का गठन शनिवार को हुआ.जिसमें बाल मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक अब्दुल कलाम और विनय कुमार रहे. प्रधानाध्यापक जटा शंकर प्रसाद के साथ मुख्य अथिति ने पेड़ में जल देकर उद्घाटन किया.

मुख्य अथिति का स्वागत बच्चों द्वारा बनाये गये रोबोट ने गुलाब का फूल देकर किया. ईको एवं यूथ क्लब के सदस्यों द्वारा रंगोली बनाया गया.बाल संसद के संयोजक एवं कंप्यूटर शिक्षक मुन्ना कुमार ने बाल मंत्रियों का पद और गोपनीयता की दिलाया. मुख्य अतिथि ने सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया.शपथ लेने वाले में प्रधानमंत्री के रूप में अभिनन्द,उप प्रधानमंत्री के रूप में कृतिका कुमारी,शिक्षा मंत्री के रूप में सुप्रिया कुमारी,उप शिक्षा मंत्री साक्षी कुमारी,खेल मंत्री के रूप में शरीमा कुमारी,उप खेल मंत्री के रूप में पुष्कर कुमार,पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री के रूप प्रेम चंद,उप पुस्तकालय मंत्री के रूप में रिशु कुमारी,जल मंत्री के रूप में बिट्टू कुमार,उप जल मंत्री के रूप में अर्चना कुमारी,स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नंदनी कुमारी तो उप स्वास्थ्य मंत्री के रूप में हिमांशु कुमार,बाल सुरक्षा मंत्री के रूप में तनु कुमारी,उप बाल सुरक्षा मंत्री के रूप अनिल कुमार ने अपने पद और गोपनीयता का शपथ लिये.मीना मंच के अध्यक्ष के रूप में सोनम कुमारी,सचिव के रूप में सोनाक्षी जयसवाल व कोषाध्यक्ष के रूप में कृजंल कुमारी ने शपथ ग्रहण किया.प्रधानाध्यापक ने सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा व्यवस्था मे सहयोग और सहभागिता के लिये दिशा निर्देश दिया.

शिक्षक अब्दुल कलाम ने बाल मंत्रियों को अपने कार्य के प्रति ईमानदार और सक्रिय रहने के लिये प्रशिक्षित किया.विनय कुमार ने अनुशासन में रहकर अपनी कार्य करने हेतु सामूहिक शपथ दिलवाया. स्कूल के शिक्षकों ने सभी को बधाई दी.कार्यक्रम को सफल बनाने में इको एवं यूथ क्लब के सदस्यों ने काफी सहयोग प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >