Motihari: मोतिहारी.बंजरिया प्रखंड के चैलाहा यज्ञशाला मैदान में 23 सितंबर को आयोजित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन की तैयारी तेज कर दी गयी है. जदयू सहित एनडीए के नेता सम्मेलन को कामयाब बनाने में जुटे हुए हैं. रविवार को स्थानीय परिसदन के कांफ्रेंस हॉल में जदयू की हुई बैठक में तैयारी की गहन समीक्षा की गयी और हर हाल में ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि सम्मेलन में पार्टी व एनडीए के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने की,जबकि मौके पर केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ,विधान पार्षद डॉ.खालिद अनवर,पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ,वीरेंद्र प्रसाद सिंह कुशवाहा ,पूर्व विधायक शिवाजी राय ,पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार ,एनडीए के संयोजक प्रकाश अस्थाना ,भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन राज , राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ई.रमेश पासवान,लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के जिलाध्यक्ष धरणीधर मिश्र, हम के जिलाध्यक्ष कन्हैया ठाकुर , जदयू के प्रदेश महासचिव दीपक पटेल, ब्रजेश श्रीवास्तव ,प्रवक्ता संजीव श्रीवास्तव ,राजकिशोर ठाकुर, ब्यास प्रसाद सिंह ,सरफराज आलम ,कैप्टन हामिद, शकील अंसारी ,डॉ.खुर्शीद अजीज, दयाशंकर सिंह,राकेश सिंह ,शिवरानी देवी,विद्या सिंह पटेल,विजय विकास ,प्रो.अरुण पटेल,सुनील सिंह,शर्मानंद सहनी ,वसील अहमद खान सहित एनडीए के नेता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
