खाता खोलकर युवाओं के साथ ठगी

स्ट आफिस में खाता खोलवा युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. मामला तब प्रकाश में आया जब युवाओं को रुपये लौटाने के लिये पोस्ट ऑफिस से नोटिस मिला है.

मधुबन. पोस्ट आफिस में खाता खोलवा युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. मामला तब प्रकाश में आया जब युवाओं को रुपये लौटाने के लिये पोस्ट ऑफिस से नोटिस मिला है. मामले को लेकर मछहां गांव के श्याम कुमार व रोमी कुमार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. थाने को दिये आवेदन में श्याम कुमार व रोमी कुमार ने बताया है कि बिजनेस के लिये सरकार से युवाओं को रुपये मिलने का भरोसा दिलाकर डेरा चौक राजेपुर में आधार व अंगूठा लगाकर खाता खोलवाया गया. इसके कुछ समय बाद 7 मई को श्याम कुमार व रोमी कुमार के पास 49 हजार 590 रुपये व 50 हजार लौटाने का नोटिस प्राप्त हुआ, जिसके बाद सभी पीड़ित मोतिहारी स्थित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में पहुंचकर मामले की जानकारी लिया. जहां से बताया गया कि उनके खाते में रुपये आने के बाद रुपये निकाल भी लिया गया है. इस तरह की वारदात गांव के रोहित कुमार,ऋषि कुमार,रोहित कुमार, आनंद कुमार, पप्पू कुमार समेत तालिमपुर के 8 से 10 युवाओं के साथ अंजाम दिया गया है. पीड़ितों ने थाने को दिये आवेदन में कहा है कि उन्हें गांव के ही अमरेश कुमार के द्वारा खाता खोलवाया गया. पूछने पर उनके घर वालों ने गाली गलौज करके लौटा दिया है. थानाध्यक्ष संजीव मौवार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है .जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >