Motihari: गड्ढे भरे पानी में पलटी कार ,दम घुटने से किशोर की मौत

ममरखा टोला भैया पंचायत के बगही पुल के पास सोमवार की शाम एक कार गड्ढे में पलटने से पानी में डूब गई, जिसके चलते दम घुटने से कार पर सवार एक किशोर की मौत हो गयी.

Motihari: गोविंदगंज. ममरखा टोला भैया पंचायत के बगही पुल के पास सोमवार की शाम एक कार गड्ढे में पलटने से पानी में डूब गई, जिसके चलते दम घुटने से कार पर सवार एक किशोर की मौत हो गयी. घटना को लेकर खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गयी. मृतक ममरखा टोला भैया गांव के संजीव श्रीवास्तव का पुत्र दया कुमार (12) वर्ष था. बताया जा रहा है कि उक्त किशोर अपने निकट संबंधी के कार पर सवार होकर छठ घाट पर कोसी भरने अपने परिजनों के साथ जा रहा था, जहां रास्ते में बगही पुल के पास गड्ढे में असंतुलित होकर कार पुल के नीचे पानी भरे गड्ढे में गिर गयी. वहीं कार का चारों पहिया ऊपर हो गया. कार में बैठे अन्य लोग शीशा तोड़कर गाड़ी से बाहर निकल गए, लेकिन दम घुटने से किशोर की मौत मौके पर हो गयी. आनन फानन में परिजन किशोर को इलाज के लिए अस्पताल के गए, जहां चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजन किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >