Motihari: एड्स से बचाव के लिए 200 गांवों में चलेगा अभियान

जिले में एड्स के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग जागरूकता मुहिम चला रहा है.

Motihari:मोतिहारी. जिले में एड्स के प्रसार को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग जागरूकता मुहिम चला रहा है. इसके साथ ही बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निदेश आलोक में जिले में कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिला संचारी रोग पदाधिकारी सह जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. संजीव कहा कि जिले के चिन्हित हॉटस्पॉट जगहों पर कैंप लगाकर मरीजो की खोज की जा रही है. इस कैंपेन के तहत 200 गांव में जागरूकता का लक्ष्य रखा गया है. जो 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 25 तक चलेगा. वहीं कैंप में कम से कम 500 व्यक्तियों का जांच करने का लक्ष्य रखना है. इस कैंप में एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, टीबी, ब्लड प्रेशर, एनीमिया आदि जांच का निर्देश है. जिला एड्स पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने बताया कि सिविल सर्जन पूर्वी चंपारण के आदेश अनुसार रक्सौल प्रखंड के बड़ा परेवा में स्वास्थ्य जांच शिविर उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन के देखरेख में आयोजित किया गया. सोमवार को कोटवा के बरहरवा गांव में कैंप का आयोजन हुआ. कैम्प में 220 महिला एवं पुरुषों का एचआईवी, टीबी,हेपेटाइटिस बी, सी एनीमिया, हाइपरटेंशन का जांच हुआ. जिसमें दो एचआईवी पॉजिटिव एवं पांच सिफलिस पॉजिटिव पाए गए. जिनका इलाज के लिए एआरटी रेफर कर दिया गया. कहा कि 28 अगस्त को ढ़ाका के यादवपुर बखरी में अगला समेकित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा.

एड्स से बचाव को जागरूकता है बेहद जरूरी

संचारी रोग पदाधिकारी डॉ संजीव ने कहा कि एचआईवी एड्स से बचाव एवं नियंत्रण के लिए युवाओं एवं आमजन को जागरुक करना बहुत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों का नेपाल आना-जाना होता है. इन क्षेत्रों में एड्स का प्रसार ज्यादा देखा गया है. इसके लिए स्कूल, कॉलेजों में छात्र छात्राओं को जागरूक करने व सुरक्षित सम्बन्ध बनाने के लिए कंडोम यूज करने की सलाह जरूरी है. उन्होंने बताया कि जेल के कैदियों को भी समय समय पर जागरूक किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >