साइकिल से जा रहे पिता-पुत्र को बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम

नेपाल के बारा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई. बाइक की जोरदार टक्कर से साइकिल सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इलाज के दौरान अस्पताल में बच्चे ने दम तोड़ दिया.

Raxaul News: नेपाल के बारा जिले के जीतपुरसिमरा उपमहानगरपालिका-23 स्थित भलुही चौक पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बाइक की टक्कर में पिता-पुत्र घायल

पुलिस के अनुसार प्रदेश-2-03-002 प 1119 नंबर की मोटरसाइकिल की टक्कर से पर्सा जिले के वीरगंज महानगरपालिका-32 निवासी 32 वर्षीय राजेश महतो और उनके 12 वर्षीय पुत्र कनाई महतो घायल हो गए. हादसे के समय राजेश महतो साइकिल चला रहे थे और उनका पुत्र पीछे बैठा हुआ था.

अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे की मौत

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को परवानीपुर स्थित एल.एस. न्यूरो अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू किया, लेकिन सोमवार देर रात उपचार के दौरान कनाई महतो की मौत हो गई. वहीं राजेश महतो का इलाज अभी अस्पताल में जारी है.

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

नेपाल पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. मोटरसाइकिल चालक और वाहन से संबंधित सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

क्षेत्र में शोक का माहौल

12 वर्षीय बालक की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: हरसिद्धि में नई उर्वरक व्यवस्था से किसान परेशान, पर्याप्त खाद नहीं मिलने से बढ़ी चिंता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोज कुमार गुप्ता

मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >