Motihari: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ ने की बैठक

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ कुमोद कुमार ने बीएलओ के साथ बैठक की.

Motihari: केसरया. स्थानीय प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ कुमोद कुमार ने बीएलओ के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये. बीडीओ ने बताया कि यह अभियान एक जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा. इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे. मतदाता सत्यापित दस्तावेजों के साथ प्रपत्र बीएलओ को जमा करेंगे. बीएलओ को यह जानकारी चुनाव आयोग के एकिनेट ऐप पर अपलोड करनी होगी. बैठक में लाल बाबू राम, शंकर पासवान, अमित कुमार पांडेय, अखिलेश कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार, मो. आलम, ताराकांत यादव समेत कई लोग मौजूद रहे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >