Motihari: भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा

आजादी का प्रतीक व देश के वीर सपूतों के शहीद के प्रति भाजपा ने तिरंगा यात्रा पहाड़पुर के हर पंचायतों में निकाला गया.

Motihari: पहाड़पुर. आजादी का प्रतीक व देश के वीर सपूतों के शहीद के प्रति भाजपा ने तिरंगा यात्रा पहाड़पुर के हर पंचायतों में निकाला गया. इस दौरान स्थानीय विधायक सुनिलमणी तिवारी तिरंगा यात्रा में पहुंच कर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाया. विधायक ने बताया कि यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के आजादी और सीमा पर लडने वाले वीर सपूतों के लिए है. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कर रहे थे. तिरंगा यात्रा बथुआहा चौक से होते हुए मटिआरवा हाथी चौक जाकर प्रत्येक पंचायतों में चला गया. तिरंगा यात्रा में पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला, अमरेन्द्र ठाकुर, सुरज पाण्डेय, संजय पाण्डेय, शिवकुमार मांझी, अरविंद कुमार तिवारी, राजन प्रसाद, शम्भू प्रसाद, गौरीशंकर प्रसाद, आनंदी प्रसाद, ऋषिकांत गिरी, मदन मिश्रा, राजेश्वर दुबे, राजन श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Himanshu kumar

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >