बिहार के दारोगाओं ने 'X' पर छेड़ा डिजिटल अभियान, ट्रेंड हुए ये हैशटैग्स

बिहार पुलिस के दारोगाओं ने अपनी मांगों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर डिजिटल अभियान चलाया. उनकी प्रमुख मांगों में Pay Level-7 वेतनमान, गृह जिले के पास पोस्टिंग और समय पर प्रमोशन शामिल है. पुलिसकर्मियों का कहना है कि उनकी ड्यूटी 24 घंटे की होती है और जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं.

मोतिहारी पुलिस डिजिटल अभियान: बिहार पुलिस के अवर निरीक्षकों यानी दारोगाओं ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिया है. पूर्वी चंपारण समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकर्मियों ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डिजिटल अभियान चलाया. सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले अभियान में #BiharDarogaPaylevel7 और #DarogaLevel7 जैसे हैशटैग के जरिए मांगों को सामने रखा गया.

Pay Level-7 करने की प्रमुख मांग

दारोगाओं की प्रमुख मांग वर्तमान पे-मैट्रिक्स लेवल-6 को बढ़ाकर लेवल-7 करने की है. अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों का कहना है कि उनकी ड्यूटी 24 घंटे की होती है और समय के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं.

पुलिसकर्मियों के मुताबिक, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़े नियमित कार्यों के अलावा वीआईपी ड्यूटी और साइबर अपराध जैसी नई चुनौतियां भी पुलिस की जिम्मेदारियों का हिस्सा बन गयी हैं. उनका तर्क है कि इन जिम्मेदारियों को देखते हुए वेतनमान में बदलाव की जरूरत है.

गृह जिले से 60 से 100 किमी के दायरे में पोस्टिंग

एक्स पर ट्रेंड करता हैशटैग | Prabhat Khabar Network

डिजिटल अभियान में दारोगाओं ने पोस्टिंग से जुड़ी मांग भी उठायी. पुलिसकर्मियों की मांग है कि उनकी तैनाती गृह जिले या निवास स्थान से 60 से 100 किलोमीटर के दायरे में सुनिश्चित की जाए.

उनका कहना है कि इससे लंबे समय तक परिवार से दूर रहने की परेशानी कम हो सकती है. पोस्टिंग नीति से जुड़ी इस मांग को भी अभियान के दौरान प्रमुखता से उठाया गया.

समय पर प्रमोशन की भी मांग

दारोगाओं ने समय पर पदोन्नति का लाभ देने की मांग भी की है. पुलिसकर्मियों के अनुसार, निर्धारित समय पर प्रमोशन मिलने से सेवा संबंधी प्रगति और करियर की प्रक्रिया अधिक स्पष्ट हो सकती है.

इसके अलावा विभाग में आकस्मिक अवकाश यानी CL की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग भी अभियान में शामिल रही.

सोशल मीडिया के जरिए एकजुटता दिखाने की कोशिश

पुलिसकर्मियों ने इन मांगों को लेकर एक्स पर तय समय में पोस्ट और संदेश साझा किए. अभियान में #BiharDarogaPaylevel7 और #DarogaLevel7 हैशटैग का इस्तेमाल किया गया.

दारोगाओं की ओर से चलाया गया यह डिजिटल अभियान सेवा शर्तों, वेतनमान, पोस्टिंग और अवकाश से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से सामने रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. इन मांगों पर सरकार या पुलिस विभाग की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है, यह आगे महत्वपूर्ण होगा.

यह भी पढे़ं:

मोतिहारी के आसमान में गरजेगा वायु सेना का ''सूर्यकिरण", 9 हॉक विमान दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Nikhil

राज निखिल एक अनुभवी और निष्पक्ष पत्रकार हैं. उन्हें विशेष रूप से क्राइम रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया में विशेष अनुभव है. वर्तमान में वह 'प्रभात खबर' से जुड़े हैं. इससे पहल वे 'न्यूज 18 लोकल', 'पब्लिक वाइल्ड डिजिटल' और 'सन्मार्ग' में सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >