Motihari: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि को बीडीओ ने शपथ दिलाई

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार ने गुरुवार को क्षेत्र के प्रखंड के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी के पंच को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

Motihari: केसरिया.स्थानीय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमुद कुमार ने गुरुवार को क्षेत्र के प्रखंड के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी के पंच को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. पंचायत उपचुनाव में प्रखण्ड क्षेत्र के दो वार्ड सदस्य व चार ग्राम कचहरी के पंच पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया की गई थी. हालांकि सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं पूर्वी सरोतर चांदपरसा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में रिक्त वार्ड सदस्य पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ. शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों में सेमुआपुर वार्ड संख्या पांच की कविता कुमारी व कढान पंचायत के वार्ड संख्या एक की मीरा देवी शामिल हैं. वहीं लोहरगांवा पंचायत के वार्ड संख्या दो से हरिकिशोर सिंह व वार्ड तीन से शैलेन्द्र महतो, रामपुर खजुरिया वार्ड संख्या एक से ऋषिदेव प्रसाद, ताजपुर पटखौलिया वार्ड संख्या 11 से मो शमशाद आलम ने पंच पद की शपथ ली. मौके पर प्रधान सहायक मिथलेश कुमार सुमन, कार्यपालक सहायक अरविंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amritesh kumar

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >